inhinde

is website par apko sarkari yojna, technology, make money, mobile phone, tips and tricks,trending topic ki jankari milegi

Breaking

Saturday, February 25, 2023

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और क्या नियम, शर्ते होंगी

महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का शुभारंभ किया गया है। इस पोस्ट में यह बताया गया है,कि लाडली बहना योजना के लाभ क्या-क्या है? साथ ही लाडली बहना योजना मैं फार्म भरने के लिए लाडली बहना योजना की पात्रता क्या है? 


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मैं महिलाओं को ₹1000 रुपये प्रति माह आधार लिंक बैंक खाते में डीवीटी के माध्यम से दिए जाएंगे जिससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने का यह एक प्रयास है। इस योजना में गरीब वर्ग, निम्न,मध्यमवर्ग कि वे सभी महिला सम्मिलित हैं। जो कि किसी विशेष आयकर दाता नहीं है। 


लाडली बहना योजना के लाभ / लाडली बहना योजना योजना के फायदे?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पात्रता



इसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे यानि साल का ₹12,000 हजार रुपये महिलाओं को लाडली बहना योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे। 


उपरोक्त परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन तथा उन पर आश्रित बच्चे स्वास्थ्य पोषण तथा परिवार की स्थिति को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 की शुरुआत की गई है। 




आइए जानते हैं? मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में कौन महिला फॉर्म भर सकती हैं? इसके लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और क्या नियम, शर्ते होंगी इस लेख को पूरा स्टेप बाय स्टेप पढ़ना और अपने व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करना जिससे कोई भी महिलाएं इस योजना से वंचित ना रहे हैं। 



मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पात्रता


  1. परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए.

  2. महिला  के परिवार के नाम पर 5 एकड़ से अधिक भूमि ना हो.

  3. महिला किसी सरकारी पद पर शासकीय सेवा में ना हो

  4. ढाई लाख से अधिक की वार्षिक आय वाली महिलाएं इस योजना में सम्मिलित नहीं होंगी. 


  1. महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए अर्थात महिला के पास मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए.


  1. लाडली बहना योजना मैं वो सभी महिलाएं सम्मिलित हो सकती हैं जो निम्न , मध्यम और गरीब, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है   वह  सभी महिलाएं इसमें शामिल होंगी.


  1. महिलाएं किसी भी वर्ग, जाति, धर्म से संबंध रखती हो चाहे वह अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग में है.वह महिलाएं भी इस योजना में शामिल की जाएंगी.


  1. महिला विवाहित हो,  जिसमें तलाकशुदा/ विधवा/ परित्यक्ता  महिलाएं सम्मिलित होंगी


  1. 1 जनवरी की स्थिति में महिला की आयु 23 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो और 60 वर्ष से अधिक ना हो.


लाडली बहना योजना के लाभ / लाडली बहना योजना योजना के फायदे? 


  • लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।


  • लाडली बहना योजना में सम्मिलित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाएं उनके खाते में दिए जाएंगे यानी साल का ₹12000 महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।


  • पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना में शामिल की जाएंगी।

  • इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ उस पर आश्रित बच्चों का भी पालन पोषण अच्छे तरीके से होगा।

  • ऐसी विवाहित महिला जिनकी उम्र 23 वर्ष की हो चुकी है वह 60 वर्ष से अधिक ना हो ऐसी महिलाएं लाडली बहना योजना में सम्मिलित होंगी।


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट?/ लाडली बहना योजना में क्या क्या कागज लगेंगे? 


  1. मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र

  2. आय प्रमाण पत्र

  3. आधार कार्ड

  4. मतदाता पहचान पत्र

  5. बैंक अकाउंट नंबर

  6. आधार लिंक मोबाइल नंबर

  7. परिवार की समग्र आईडी


No comments:

Post a Comment