sarkari yojna, technology, make money, tips and tricks ki jankari milegi

Breaking

Tuesday, May 24, 2022

2022 में 4 लाख का बीमा ऐसे मिलेगा sambal yojna 2.0 : में। संभल योजना के लाभ, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया डॉक्यूमेंट आवेदन कैसे करें पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना 2.0 की शुरुआत की है जिसमें लाखों-करोड़ों मजदूरों वर्ग को आर्थिक रूप से कई प्रकार से सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत 2018 में की गई थी। फर्स्ट टाइम जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो एक नए रूप में संबल योजना 2.0 के द्वारा फार्म भर सकते हैं। 


संबल योजना 2.0 क्या है साथ ही किन-किन व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा और संबल योजना 2.0 का फार्म कैसे भरें मुख्यमंत्री जनकल्याण संभल योजना 2.0 मैं आवेदन करने की क्या प्रक्रिया रहेगी साथ ही हमको कहां पर आवेदन करना है। और आवेदन करने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। 

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0
 मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 क्या है.


यह योजना कब शुरू की गई साथ ही किसके द्वारा शुरू की गई है  इन सभी सवालों के जवाब आज हम आपको बताएंगे, इस आर्टिकल को आपको ध्यान पूर्वक शुरू से लेकर लास्ट तक पढ़ना है इसमें स्टेप बाय स्टेप आपके सभी सवालों के जवाब आपको मिलेंगे साथ ही इस योजना का लाभ आप किस प्रकार ले सकते हैं


 ई-श्रम कार्ड के लाभ (फायदे) । 

 ई -श्रम कार्ड कैसे बनाते हैं । 

 फ्री सिलाई मशीन योजना 2022

 उज्जवला योजना 2.0 क्या है? 



 संबल योजना 2.0 क्या है? sambal yojna 2.0 Kya hai in hindi . 


मध्य प्रदेश राज्य सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत की थी उसी योजना का नया स्वरूप नामकरण कर 2022 में संबल योजना 2.0 रखा गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को सामाजिक रुप से इस योजना का लाभ देना है। 

राज्य सरकार ने 25 हजार 982 श्रमिक परिवारों और 1036 कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर के खाते में करीब 573.50 करोड़ रुपए की राशि भेजी है। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूर वर्ग को 551 करोड़ 16 लाख आवंटित किए गए है, जबकि 22 करोड़ 23 लाख रुपये कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर को दी गई है।



sambal yojna 2.0 के लाभ / संबल योजना 2.0 के फायदे। 



मध्यप्रदेश के असंगठित श्रमिक मजदूरों को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के द्वारा विभिन्न प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं संबल योजना के अंतर्गत मजदूरों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹4 लाख रुपए की राशि उनके परिवार बालों को दी जाएंगी यहां तक कि यदि किसी की दुर्घटना होती और अपंगता की स्थिति में उनको सरकार द्वारा ₹2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है। 

  1. यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹4 लाख रुपए की राशि उसके परिजन को दी जाती है।                                                                
  2. यदि किसी भी श्रमिक मजदूर की दुर्घटना के कारण अपंग हो जाता है तो उसको ₹2 लाख रुपए की राशि शासन द्वारा प्रदान की जाती है।                                                      
  3. संबल योजना के अंतर्गत किसी की सामान्य मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए ₹5000 की राशि प्रदान की जाती है।                                                                    
  4. इस योजना में तय सीमा तक बिजली बिल की माफी भी होती है यदि किसी श्रमिक मजदूर बिल नहीं चुका पाया है तो इसके द्वारा बिल की कुछ  राशि माफ़ भी की जाती है                                                                                                    
  5. संबल योजना 2.0 का एक और लाभ यह है कि यदि गरीब परिवार की श्रमिक महिलाओं को जो की गर्भवती हैं उनको ₹4000 रुपए की राशि बच्चे के जन्म से पहले दी जाती है और ₹12000 की राशि बच्चे के जन्म के बाद उस महिला के खाते में भेज दी जाती है
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं ताकि जो लोग अपात्र थे और जिन लोगों का मुख्यमंत्री जन कल्याण का कार्ड नहीं बन पाया है वह भी संबल योजना 2.0 के द्वारा इस योजना से जुड़ सकते हैं और संबल  योजना का लाभ ले सकते हैं। 

sambal yojna 2.0 eligibility / संबल योजना 2.0 के लिए पात्रता। 


संबल योजना 2.0 में जोडने के लिए क्या क्या पात्रता(eligibility) होगी और कौन-कौन व्यक्ति इस योजना से जुड़ सकते हैं। यह सवाल आपके मन में जरूर आया होगा तो हम आपको बता दें, इस योजना से कोई भी गरीब परिवार का व्यक्ति जुड़ सकता है। 

  1. आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  2. संबल योजना 2.0 मैं जुड़ने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  3. आवेदक किसी सरकारी नौकरी के पद पर ना हो। 
  4. आवेदक के पास उसके नाम से जमीन ज्यादा ना हो। 
  5. संबल योजना से जोड़ने के लिए आवेदक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की श्रेणी में आना चाहिए। 
  6. आवेदक के दस्तावेज पूर्ण रूप से मध्य प्रदेश के होने चाहिए साथ ही आवेदक के दस्तावेज पूर्ण रूप से सही होना चाहिए। 



संबल योजना 2.0 से जुड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज


∆ आवेदक के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए जो मोबाइल नंबर से लिंक हो. 
∆ संबल योजना से जोड़ने के लिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए. 
∆ मोबाइल नंबर और आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है. 
∆ आवेदक के पास अपनी समग्र आईडी होनी चाहिए. 
∆ राशन कार्ड होना जरूरी है. 
∆ आवेदक के पासपोर्ट साइज एक फोटो. 
∆ मोबाइल नंबर. 

sambal yojna 2.0  ka from kaise bhare |संबल योजना 2.0 का फॉर्म कैसे भरें । 

संबल योजना 2.0 का फार्म कैसे भरें
संबल योजना का फार्म कैसे भरें 2022


संबल योजना 2.0 का फार्म भरने के लिए व्यक्ति को CSC सेंटर या फिर MP onlion पर जाकर भर सकते हैं। यहां तक की आप लोक सेवा केंद्र के द्वारा भी मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 का फार्म भर सकते हैं

संबल योजना 2.0 का फार्म भरने के लिए आपको जो दस्तावेज ऊपर बताए गए हैं। उन सभी डॉक्यूमेंट को अपने साथ लेकर जावे और वह दस्तावेज दिखाकर MP onlion वाले से फार्म भरवा सकते हैं। 


संबल योजना 2.0 की और अधिक जानकारी के लिए एक sambal yojna 2.0  का नया पोर्टल लांच किया गया है आप उस पर जाकर पढ़ सकते हैं । और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं आपको यह पोर्टल कुछ नई तरीके से दिखाई देगा जिसमें संबल योजना के अंतर्गत अनेक प्रकार की जानकारी आपको मिलेगी



हेलो दोस्तों संबल योजना 2.0 का नया पोर्टल 2022 में लांच किया गया है जिसमें अपात्र रहे श्रमिक मजदूरों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा यह जो जानकारी मैंने आपको दी है। आपको कैसी लगी आप हमें comment box में जरूर बताना और आपका कोई सुझाव हो या आपका कोई सवाल हो तो आप हमसे comments के द्वारा पूछ सकते हैं।  या आप हमें कमेंट कर अपनी राय बता सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment